फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youths are happy with the increase in age limit by three years in sub-inspector recruitment

Mathura News: दरोगा भर्ती में तीन साल आयु सीमा बढ़ने से युवाओं की खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youths are happy with the increase in age limit by three years in sub-inspector recruitment
मथुरा। राजकीय जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों में इस बार आने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान करने का बड़ा निर्णय किया है। यह लाभ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगा। इससे छात्राें में खुशी है।
विज्ञापन

जिले में आयु सीमा में छूट मिलने के बाद दरोगा भर्ती की तैयारी में युवा जुटे हुए हैं। सभी कोचिंग से लेकर ई-लाइब्रेरी में युवा सुबह से रात तक पढ़ाई कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि बीते कई सालों से दरोगा भर्ती की अधिसूचना नहीं आई थी। इसके चलते कई युवाओं की आयु निर्धारित से अधिक हो गई थी। छात्रों की ओर से जनप्रतिनिधियों ने आयु सीमा बढ़ाए जाने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा था। इसके बाद शासन ने यह निर्णय लिया है। बीएसए कॉलेज के पास ई-लाइब्रेरी संचालक सुधीर दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में 40 से 50 युवा यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की तैयारी करने के लिए आ रहे हैं। आयु सीमा में छूट मिलने के बाद वे खुश हैं। दरोगा भर्ती में पहले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 21 से 28 वर्ष तक आयु सीमा थी, लेकिन अब उनको 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन



युवाओं से बात

-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे शहर के लोकेश कुमार ने बताया कि पुलिस दरोगा भर्ती में आयु सीमा बढ़ाना सरकार का अच्छा कदम है। अगर सीमा नहीं बढ़ाई जाती तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती में शामिल नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लक्ष्मी नगर के पास गोपालपुर निवासी नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि आयु सीमा बढ़ने से उन्हें फिर से मौका मिला है। उनके साथ कई दोस्त भर्ती नहीं आने से आयु सीमा पार कर रहे थे। कई युवाओं ने तैयारी शुरू नहीं की थी अब वे फिर से पढ़ने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed