फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth,sport,cricket

झज्जर को हराकर मथुरा सेमीफाइनल में

Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
youth,sport,cricket
मथुरा/कोसीकलां (मथुरा)। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में 34वीं कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में राका क्रिकेट क्लब मथुरा ने झज्जर इलेवन को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्व रणजी खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का आरंभ पूर्व सभासद हाजी शाकिब नाहर ने टॉस करके किया। मथुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे झज्जर के कप्तान यशपाल डागर और कुणाल ने संभलकर खेलना शुरू किया। पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन बनाए। इसके बाद 31 रन पर यशपाल डागर के आउट हो जाने के बाद 59 रन के स्कोर पर छह खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। गौरव, प्रवीन ने पारी को संभाला, लेकिन गौरव का विकेट गिरने के बाद टीम बिखर गई और 18 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पूर्व रणजी प्लेयर चंद्रपाल सैनी, रवि ने तीन-तीन व धर्मेंद्र नागर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज प्रवेश ने 34 गेंदों में 62 रन, राहुल डागर ने नॉटआउट 45 रन बनाए। पूर्व रणजी खिलाड़ी चंद्रपाल सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन गुप्ता और रमेश ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग नरेश अत्री, अप्पू खान व स्कोरिंग बंटी शर्मा, कमेंट्री विवेक चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed