फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth shot friend elder brother for refusing to drink alcohol in Mathura

Mathura: शराब पीने से मना करने पर दोस्त के बड़े भाई को मार दी गोली, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 30 Jan 2023 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

मथुरा में सिरफिरे युवक ने शराब पीने से मना करने पर दोस्त के भाई को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  


 

विज्ञापन
Youth shot friend elder brother for refusing to drink alcohol in Mathura
शराब पीने से मना करने पर गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना यमुनापार थाना क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी की है। गांव निवासी नितिन (26) के छोटे भाई बंटी को शराब पीने की आदत है। इससे वह उसे शराब पीने से मना किया करता है। यह बात बंटी के दोस्त कृष्णा को खराब लगती थी। इसको लेकर बंटी का कृष्णा से झगड़ा भी हो गया था। 

विज्ञापन

तमंचा निकालकर मार दी गोली

इसी बात को लेकर नितिन भाई के दोस्त कृष्णा से बात करने उसके घर पहुंचा। इस समय कृष्णा अपने साथियों के साथ घर के बाहर मिल गया। साथ में उसके भाई लोकेश, योगेश एवं अन्य साथी मौजूद थे। नितिन ने कृष्णा से बातचीत की तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद कृष्णा ने तमंचा निकालकर नितिन को गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने खून से लथपथ युवक को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्वजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर घायल ने दम तोड़ दिया। 

मार्केटिंग कंपनी में काम करता था नितिन

नितिन के चचेरे भाई मोहित ने बताया कि नितिन आगरा में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। वह शनिवार की शाम को घर आता और सोमवार की सुबह आगरा चला जाता था। घटना की सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नामजद हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed