{"_id":"67f6c5c67837f73ad80ad25c","slug":"youth-set-fire-over-betting-money-dispute-report-filed-mathura-news-c-29-1-mtr1002-379962-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सट्टे की रकम का लेनदेन...इस कदर परेशान हो गया युवक, पेट्रोल डालकर खुद को लगी ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सट्टे की रकम का लेनदेन...इस कदर परेशान हो गया युवक, पेट्रोल डालकर खुद को लगी ली आग
Thu, 10 Apr 2025 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:59 PM IST
सार
मथुरा में सट्टे की रकम के लेनदेन को लेकर आहत युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
वृंदावन में सट्टेबाज से परेशान युवक के पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मथुरा गेट चौकी क्षेत्र स्थित गोरा नगर कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा ने पेट्रोल डालकर अपने को आग लगा ली थी। परिवारीजनों द्वारा आनन-फानन आग बुझा कर झुलसे नितिन को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आगरा रेफर कर दिया।

राहुल शर्मा ने बताया कि उनके भाई नितिन शर्मा का सट्टेबाज पंकज चौधरी से कोई लेनदेन था। जिसकी एवज में उनके भाई ने पंकज को एक लाख रुपये का चेक भी दिया था, लेकिन सारे रुपये वापस करने के बाद भी पंकज ने चेक वापस नहीं किया और वह पैसे के लिए दबाव बना रहा था।
इसके कारण उसके भाई ने यह कदम उठाया। भाई के आग लगाने के बाद भी पंकज ने धमकी दी है कि वह सबको देख लेगा। सीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके कारण उसके भाई ने यह कदम उठाया। भाई के आग लगाने के बाद भी पंकज ने धमकी दी है कि वह सबको देख लेगा। सीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।