फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth from Mathura Showcase Prowess at Agniveer Recruitment Rally

Mathura News: अग्निवीर भर्ती रैली में मथुरा के युवाओं ने दिखाया दमखम, 800 रहे सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth from Mathura Showcase Prowess at Agniveer Recruitment Rally
मथुरा। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), आगरा की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को मथुरा के युवाओं ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का उत्साह, अनुशासन तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।
विज्ञापन

मथुरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की गई, जिसमें लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं स्क्रीनिंग परीक्षणों में भाग लिया। इनमें से लगभग 800 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिन्हें अगले चरण के अंतर्गत चिकित्सीय परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप संचालित की जा रही है, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित हो सके। 14 अप्रैल को आगरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित भर्ती स्थल के प्रवेश द्वार पर दो बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed