फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth drowns falling pond while escape bull attack

Mathura News: सांड़ के हमले से बचने के प्रयास में युवक पोखर में गिरा, डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns falling pond while escape bull attack
राया। मांट रोड पर स्थित गांव थना अमर सिंह में सांड़ के हमले से बचने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से पोखर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव पानी से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव थना अमरसिंह निवासी हरिओम रात के करीब आठ बजे दुकान से सामान लेकर पोखर के किनारे होकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में खड़े सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पोखर में गिर गया। पोखर गहरा होने के कारण वह बाहर नही निकल सका। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और युवक को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह और एनडीआरएफ बचाव दल व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक चार बच्चों का पिता है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी चिंटू चौधरी ने बताया कि गांव में गोवंशों का जबर्दस्त आतंक है। इन्हें गोशालाओं में भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed