फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth dies under suspicious circumstances, family members create ruckus

UP: युवक की संदिग्ध हालात में मौत...परिजनों ने किया हंगामा, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

शव के पहुंचने पर परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रातभर कॉल करते रहे मगर दोस्तों ने सच्चाई नहीं बताई। उन्हें गुमराह करते रहे। उनका आरोप था कि दोनों ने ही गुलवीर की हत्या की है।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, family members create ruckus
परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में आगरा से सेहत गांव लौट रहे तीन दोस्तों में से एक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रातभर दोनों दोस्त उन्हें गुमराह करते रहे। दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। बलदेव-कैलाश मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, तब कहीं जाकर आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन


मोहपई नेरा, बलदेव निवासी गुलवीर उर्फ विष्णु सिकंदरा में गैस एजेंसी में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की रात 10 बजे अपने साथियों कृष्णा चौहान और सूरज दिवाकर के साथ बुलट से सिकंदरा से गांव लौट रहे थे। बुलट से गिरने के कारण पीछे बैठे गुलवीर के सिर में चोटें आईं। दोनों साथियों ने पुलिस को सूचना दी। वह घायल को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां गुलवीर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

परिजनों को गुलवीर की मौत की खबर मिली तो आक्रोश फैल गया। शनिवार को शव के पहुंचने पर परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रातभर कॉल करते रहे मगर दोस्तों ने सच्चाई नहीं बताई। उन्हें गुमराह करते रहे। उनका आरोप था कि दोनों ने ही गुलवीर की हत्या की है। आरोप है कि वह हादसा बताकर बचना चाहते हैं। 

वह दोनों ही गुलवीर को घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने हंगामा बढ़ने पर दोनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed