{"_id":"616c34d206c8aa46ce009d55","slug":"youth-dies-due-to-lightning-in-rain-5-women-scorched-mathura-news-mtr5070872195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बिजली गिरने से युवक की मौत, 5 महिलाएं झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बिजली गिरने से युवक की मौत, 5 महिलाएं झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन/सौंख/मांट। रविवार को बिन मौसम के हुई बारिश आफत बनकर सामने आई। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। लोगों को जलभराव के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वृंदावन की भूत गली में नीम का पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिरा। इससे एक मकान और गली में खड़ी इनोवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मांट क्षेत्र के गांव जाबरा में खेत में काम कर रहे युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि पालीडूंगरा में पेड़ के नीचे बैठी पांच महिलाएं बिजली गिरने से ही झुलस गईं।
रविवार सुबह हुई बारिश से मथुरा के नए बस अड्डे, भूतेश्वर रेलवे पुल और पुराने बस अड्डे के पुल के नीचे पानी भरने से लोगों के वाहनों की रफ्तार रुक गई। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को निकलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। चौक बाजार, स्वामीघाट, होलीगेट, छत्ता बाजार, डीगगेट, कृष्णानगर, महोली रोड, धौली प्याऊ, जयसिंहपुरा, सदर बाजार, मसानी चौराहा, डैंपियर नगर, मोतीकुंज में लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। वृंदावन में इससे भी ज्यादा बुरा हाल रहा। सीएफसी चौराहा, पत्थरपुरा, रंगजी मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब भारी बारिश से कुछ देर में ही यह हालत बने हो, अक्सर वृंदावन मे नगर निगम क्षेत्र में यह हालात देखने को मिलते हैं। इस बारिश ने बाहर से आए श्रद्धालुओं के समझ मुसीबतें खड़ी कर दीं। इस दौरान वृंदावन की भूत गली में नीम का पेड़ का एक हिस्सा टूटकर घरों पर जा गिरा। इससे अविनाश के मकान के दो कमरे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि गली में खड़ी इनोवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इधर, थाना मांट के गांव जाबरा में सुबह रामबाबू अपने भतीजे सुनील और भाभी राधा और गांव के वीरेंद्र सिंह के साथ खेत पर धान की निकासी का कार्य कर रहे थे। अचानक बारिश होने लगी। तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सुनील (20) पुत्र खजान सिंह की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस, राजस्व कर्मी एवं तहसीलदार मनीष भदौरिया मौके पर पहुंच गए। सौंख क्षेत्र के गांव पालीडूंगरा में दोपहर के वक्त किसान हरिओम के खेत में महिलाएं धान काट कर पेड़ के नीचे बैठी थीं। तभी बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठी फूला (40), चंदा देवी (40), रज्जो (40), रचना कुमारी (18), बीना देवी (20), किसान हरिओम (41) बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जो बिजली गिरने से झुलस गए हैं। अस्पताल चेयरमैन और जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का कहना है कि खेत में कार्य करते वक्त बिजली गिरने से झुलसी महिलाओं का उपचार चल रहा है।
रविवार को बारिश का प्रभाव कुछ हद तक फसल को प्रभावित करेगा। वर्तमान में तैयार कड़ी धान की फसल के लिए यह नुकसानदेय साबित होगी। इसके अलावा जमीन पर पड़े कटे हुए धान की फसल को भी नुकसान होगा। सरसो की बुबाई कर चुके किसान भी परेशान होंगे। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं है। इससे एक दो दिन मौसम खुलते ही स्थितियां फिर बदल जाएगीं।
- अश्वनी कुमार, जिला कृषि अधिकारी
बारिश का पानी पुलों के नीचे से समय रहते हुए कर्मचारियों ने पंपसेटों के माध्यम से निकाल दिया। इसके अलावा भी सड़कों पर जलभराव नहीं होने दिया गया।
- अनुनय झा, नगर आयुक्त
बारिश से धान, सरसों व आलू की फसल को नुकसान
बाजना/नौहझील/बदलेव। क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से धान, सरसों, आलू की फसल में बड़े नुकसान का अनुमान है। आसमान से बरसी आफत ने किसानों को चारों खाने चित कर दिया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से धान की पिछैती फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। उसको समेटने में ही किसान परेशान हो जाएगा। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल में पानी भरने से उसकी क्वालिटी खराब हो सकती है। धान की 70 फीसदी फसल अभी खेतों में खड़ी थी, पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान अनिल शर्मा, भाकियू टिकैत के डॉ. चेतन नौहवार, अंबावता के जिला महासचिव अंशू नौहबार, शंकर त्रिपाठी, संजय पुजारी, रोहताश चौधरी, सोनू प्रधान, भगवती चेयरमैन, देवराज चौधरी आदि ने शासन-प्रशासन से फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। सुरीर क्षेत्र में बारिश से खेतों में कटी पड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। टैंटीगांव, हरनौल, सुरीर, भदनबारा, कराहरी, राजागढ़ी, सुदामागढ़ी, सरकोरिया आदि गांवों के किसान का कहना है कि सरसों की फसल की बुवाई होते ही बारिश से नुकसान है।