फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth dies due to electrocution in factory

कारखाने में करंट से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in factory
मथुरा। शहर के घीयामंडी में मंगलवार देर शाम फर्नीचर का काम करने गए एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इस बीच उसके छोटे भाई को कारखाना मालिक ने दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। जब शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया तब इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इससे उनमें आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि चांदी सफाई कारखाने के मालिक के दबाव में पुलिस ने उनकी सही रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारशहर कोतवाली के घीयामंडी में एक चांदी सफाई का कारखाना है। वहां पर फर्नीचर का काम करने थाना गोविंदनगर के वृंदावन गेट पुलिस चौकी की छीपी धर्मशाला में रहने वाला गिरीश (44) अपने छोटे भाई मोनू के साथ गया था। शाम लगभग चार बजे गिरीश को अचानक करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान कारखाना मालिक ने उसके छोटे भाई मोनू को एक कमरे में बंद कर दिया और अचेत अवस्था में गिरीश को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित तक दिया। इसके कई घंटे बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई सोनू ने बताया कि कारखाना मालिक ने परिजनों को समय से सूचना नहीं दी। उनके एक भाई को बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने जब वह भरतपुरगेट पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कारखाना मालिक का पक्षपात करते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से भी घटना की शिकायत की है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed