फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth cremated after 21 hours in presence of police

Mathura News: पुलिस की मौजूदगी में 21 घंटे बाद युवक का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth cremated after 21 hours in presence of police
- बुधवार को रात एक बजे तक आरोपी के दरवाजे पर रखा रहा शव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राया(मथुरा)। गांव आयराखेड़ा में कार की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मंगलवार देर रात मौत हो गई। बुधवार शाम सात बजे शव आया। इसके करीब 21 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले बुधवार रात एक करीब एक बजे तक शव आरोपी के घर के बाहर रखा रहा।

गांव आयराखेड़ा में शनिवार को कार की चपेट में युवक और दो महिलाएं आ गईं थीं। केशरदेवी की मौके पर मौत हो गई थी। गोमा देवी व 40 साल के देवी सिंह को उपचार के लिए भेज दिया गया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार रात घायल देवी सिंह की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई राजकुमार पंवार और कांस्टेबल वीरेंद्र के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। बुधवार शाम करीब सात बजे देवी सिंह का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और बंधक बना लिया। शव को आरोपी के दरवाजे पर रख दिया। इसकी सूचना थाने पर पहुंची तो राया थाना इंस्पेक्टर मय पुलिस बल गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान एसआई कृष्णकांत घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रीति जैन, सीओ महावन आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रात एक बजे ग्रामीणों ने शव को आरोपी के दरवाजे से हटा कर अपने घर ले गए। सुबह ट्रैक्टर ट्राली से मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। राया इंस्पेक्टर अजय किशोर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बुधवार रात जीप पर हुए पथराव में एक एसआई घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed