{"_id":"667888c14ccf1575eb063ba4","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-due-to-domestic-dispute-mathura-news-c-29-1-agr1017-252480-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गृह क्लेश में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गृह क्लेश में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के पारसौली गांव में शनिवार रात युवक ने गृह क्लेश के कारण फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पारसौली निवासी योगेश (28) पुत्र रामवीर का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। दोनों से दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। करीब 20 दिन पहले संभ्रांत लोगों ने दोनों की बीच सुलह कराई थी। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों पति-पत्नी में फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान योगेश शराब के नशे में था। वह कमरे में गया और फंदे से लटक गया। जब पत्नी सोने गई तो उसने देखा कि पति फंदे से लटका हुआ है।
यह देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में योगेश को फंदे से उतारा। परिजनों द्वारा युवक को सीएचसी नौहझील लाया गया, जहां युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गृह क्लेश के चलते शराब के नशे में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पत्नी के प्रगाढ़ संबंधों की भी गांव में चर्चा
गांव वालों ने बताया कि योगेश की पत्नी का गांव के एक किशोर से गहरे संबंध थे। इस कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। संभ्रांत लोगों ने करीब 20 दिन पहले गांव से किशोर को बाहर भेज दिया।