फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth brutally beaten due to 6 month old rivalry

Mathura News: 6 माह पुरानी रंजिश के चलते युवक को बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth brutally beaten due to 6 month old rivalry
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर पूजा एनक्लेव में घर के बाहर खड़े युवक पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर पूजा एनक्लेव के रहने वाले ब्रह्मानंद ने बताया कि 6 माह पूर्व पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात 8 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा मेघश्याम घर के बाहर खड़ा था। पड़ोस में रहने वाले हर्ष, राकेश, लोकेश, अजय, लोकेश, मुरारी ने उनके पुत्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने उनके बेटे को इतना पीटा कि उसका जबड़ा तक टूट गया है। मारपीट होते ही कुछ लोगों ने उसे बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही हमलावर भाग गए। वह अधमरी हालत में अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर ने बताया हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed