{"_id":"6aa2e0332d7c227530057b54","slug":"youth-brutally-beaten-and-ear-pulled-with-pliers-on-suspicion-of-pickpocketing-at-vrindavan-in-mathura-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: जेबकटी के शक में बेरहमी से पीटा, प्लास से कान खींचे; छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: जेबकटी के शक में बेरहमी से पीटा, प्लास से कान खींचे; छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक
Thu, 10 Sep 2026 10:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
धर्मनगरी वृंदावन में बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग जेबकटी के शव पर एक युवक को पकड़े हुए हैं। उसकी पिटाई कर रहे हैं। आरोप है कि प्लास से युवक के कान भी खींचे गए।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के हरिनिकुंज चौराहे के पास जेबकटी के शक में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर बर्बरता की हदों को पार कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं तो हेलमेट पहना एक युवक थप्पड़ मारने के साथ प्लास से उसके कान खींचता नजर आया। युवक हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई देता है।
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के अनुसार हरिनिकुंज चौराहे के पास भीड़ ने युवक को पकड़ रखा था। कुछ लोग उसे इधर-उधर खींचते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहना व्यक्ति युवक पर पर्स गायब करने का आरोप लगाता है। युवक सफाई देते हुए कहता है कि उसे पर्स जमीन पर पड़ा मिला था। मारपीट के दौरान युवक पानी मांगता दिखाई देता है। हेलमेट पहना व्यक्ति पहले युवक को थप्पड़ मारता है और फिर प्लास से उसके कान खींचता है। युवक लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता और छोड़ने की गुहार लगाता रहता है। लेकिन लोग उसे पीटते रहे।