फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth attempted suicide in front of police station

Mathura News: थाने के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मची खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide in front of police station
मथुरा। शहर कोतवाली के सामने बुधवार दोपहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने मुकदमे में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कुंदन भारद्वाज निवासी कृष्णा नगर बैंक कॉलोनी ने बताया कि ट्रैवल्स एजेंसी मालिक किशोर गौतम से एक बस को लेकर पुराना विवाद है। साझेदारी में दोनों ने एक बस खरीदी थी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। किशोर का आरोप है कि कुंदन के पास बस थी, उसने कबाड़ में कटवा दी। कुंदन का आरोप है कि किशोर उन्हें बस नहीं चलाने दे रहे थे। किशोर यह भी आरोप लगाता है कि कुंदन ने उसे पैसे ही नहीं दिए थे।
विज्ञापन


हाईवे थाने में किशोर ने कुंदन के विरुद्ध अमानत में खयानत का मुकदमा कुछ दिन पहले ही दर्ज कराया था। इसके बाद कुछ माह पहले कुंदन ने किशोर गौतम के खिलाफ पत्नी से अभद्रता का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया। इधर, कुंदन कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह 11 बजे एक बोतल में पेट्रोल लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में उसने पहले अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और बाद पी लिया। गनीमत रही कि थाने पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया और आग लगाने से पहले पकड़ लिया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुंदन द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed