फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth Attacks Police Team After Calling Dial-112 Home Guard Injured in Mathura

Mathura: विवाद की सूचना देकर पुलिस को बुलाया, फिर पीआरवी टीम पर हमला; होमगार्ड घायल

Sat, 20 Jun 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 12:42 PM IST
सार

मथुरा के गांव कामर में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया, जिसमें एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Youth Attacks Police Team After Calling Dial-112 Home Guard Injured in Mathura
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी कर्मियों पर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में पीआरबी पर तैनात एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:30 बजे पीआरबी को गांव कामर में एक विवाद की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि राधेश्याम ने डायल-112 पर कॉल कर सहायता मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को राधेश्याम हंगामा करता मिला। पूछताछ में उसकी गलती सामने आई, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस द्वारा समझाने पर राधेश्याम नाराज हो गया और अपने परिजन के खिलाफ कार्रवाई की जिद करने लगा। पुलिस ने उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह उग्र हो गया। इसी दौरान उसने ईंट उठाकर पीआरबी पर तैनात होमगार्ड जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और घायल होमगार्ड के साथ मारपीट करता रहा, जिससे उसके गुप्तांगों में भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मी पर हमला करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी उतरवाने की धौंस दे रहा था युवक
पहले का आरोपी युवक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी देने रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह खुद को शराब के नशे में होने की बात कहते हुए अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग करता सुनाई दे रहा है। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी भी देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed