फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth arrested for pelting stones at Gondwana Express

Mathura News: गोंडवाना एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for pelting stones at Gondwana Express
कोसीकलां, मथुरा। नई दिल्ली- मुम्बई रेलवे ट्रैक पर दस दिन पूर्व गोंडवाना एक्सप्रेस पर पथराव कर महिला यात्री को घायल करने वाले आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पत्थरबाजी की घटना 30 मई शाम की है। जब ट्रेन नंबर 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन से जबलपुर और की ओर जा रही थी। आझई-वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने चलती ट्रेन को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंकें। इससे ट्रेन के कोच के शीशों पर पत्थर लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पत्थर ट्रेन के सीट नंबर 39 पर सी-3 कोच पर यात्रा कर रहे यात्री झांसी निवासी कांछी खंडेलवाल को पत्थर लगा। इससे उनका चश्मा टूट गया और चश्मे के कांच से उसके चेहरे पर चोट लगी, जिससे खून निकल आया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी गई। मथुरा स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा घायल को उपचार दिया गया। घटना की रिपोर्ट झांसी में रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी। जीआरपी और आरपीएफ ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पलवल निवासी रवि कुमार को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed