{"_id":"6a0d411327c38c17260d6a53","slug":"youth-allegedly-dragged-into-car-and-beaten-over-dispute-in-agra-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: 20 हजार के लेनदेन में बवाल, युवक को खींचकर कार में डाला; सात दिन बाद हुई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: 20 हजार के लेनदेन में बवाल, युवक को खींचकर कार में डाला; सात दिन बाद हुई FIR
Wed, 20 May 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 10:36 AM IST
सार
आगरा के सदर बाजार में लेनदेन विवाद को लेकर एक युवक को कार में खींचकर ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कार सवार युवकों ने सदर बाजार में दोस्त के संग पार्टी करने आए एक युवक को पकड़ लिया। उसे खींचते हुए अपनी गाड़ी में ले गए और कार में बैठाने के बाद बंद कर दिया। युवक ने जान बचाने के लिए शोर मचाया, तब कहीं हमलावर उसे छोड़कर भागे। इस मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिकंदरा स्थित गांव ककरैठा निवासी विनय प्रकाश उर्फ गौरव ने पुलिस को बताया कि 11 मई को वह दोस्त आर्यन के साथ सदर बाजार पार्टी करने गया था। दोस्त ही अपने गाड़ी से ले गया था। सदर बाजार स्थित पार्क रेस्टोरेंट के सामने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया। तभी मधु नगर निवासी वरुण यादव उर्फ बंटी अपने साथी के साथ गाड़ी से पहुंच गया। उसके पिस्टल भी लगी हुई थी, अपने साथी की मदद से उसने उसे पकड़ लिया और खींचते हुए टाटा मोटर्स के सामने ले गया। इसके बाद अपनी गाड़ी में बंद कर दिया। दोनों अपहरण की कोशिश कर रहे थे। भागने की कोशिश करने पर जमकर पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की मगर पुलिस ने जांच के नाम पर एक सप्ताह बाद प्राथमिक की दर्ज की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बीच 20 हजार के लेन-देन का विवाद सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट होते नहीं देखी है। दोनों साथ में ही जाते हुए नजर आए हैं। पीड़ित ने शिकायत की थी। इस पर जांच कराई गई। जांच में घटना की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।