फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young Woman's Body Dumped in Canal After Suicide

Mathura News: आत्महत्या के बाद युवती का शव फेंका था नहर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young Woman's Body Dumped in Canal After Suicide
सौंख। आगरा कैनाल में सोमवार को मिली युवती की पहचान हाईवे थाना क्षेत्र की गिरधरपुर कॉलोनी की मनीषा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में उसकी मृत्यु फंदा लगाने से आई है। शव नहर में कैसे पहुंचा। पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा मार्ग स्थित आगरा कैनाल में सोमवार की सुबह अज्ञात युवती का शव पानी मे नहर किनारे मिला था। पुलिस ने मथुरा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। युवती की शिनाख्त थाना हाईवे की गिरधरपुर कॉलोनी निवासी आजाद सिह की पुत्री मनीषा कुशवाह (20) के रूप में शिनाख्त की। परिजन ने पुलिस को आत्महत्या बताया, जबकि पुलिस की शक की सुई परिजन पर घूम रही है। पुलिस ने युवती के माता-पिता से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मृतका के माता-पिता ने बताया कि मनीषा ने आत्महत्या की थी। इसके बाद डर के कारण रविवार की देर रात को मनीषा के शव को आगरा कैनाल में फेंका था। वही पोस्टमार्टम में युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस का कहना है कि अगर युवती ने आत्महत्या की थी तो इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। आनन फानन उसे नहर में क्यों फेंका गया। घटना के पीछे अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed