Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young scientists can provide a new direction to veterinary science: Prof. Mishra

युवा वैज्ञानिक पशु चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दे सकते हैं : प्रो. मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young scientists can provide a new direction to veterinary science: Prof. Mishra
पशु चिकित्सा रोग विज्ञान कांग्रेस के समापन पर मौजूद कुलपति व अतिथि। - फोटो : mathura
मथुरा। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो. के. मिश्रा ने कहा कि पशुओं में रोगों की समय पर पहचान और सटीक निदान के लिए आधुनिक तकनीक का विकास जरूरी है। युवा वैज्ञानिक गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान से पशु चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन

मिश्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) में आयोजित चार दिवसीय पशु चिकित्सा रोग विज्ञान कांग्रेस-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब 300 वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कांग्रेस में नौ वैज्ञानिक सत्र हुए। इनमें मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से पशु रोगों के निदान, रोगजनन, आधुनिक जांच तकनीक और पशु स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़े शोध प्रस्तुत किए गए। इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी पैथोलॉजिस्ट की ओर से 11 पुरस्कार प्रदान किए गए। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने कहा कि ऐसे आयोजन वैज्ञानिकों और युवा शोधार्थियों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान का बेहतर मंच हैं। आयोजन सचिव डॉ. देश दीपक सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed