{"_id":"68918194ac9384b2f000bd66","slug":"young-man-who-came-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल में आई दामाद की मौत...बैठे-बैठे बिगड़ गई हालत, इस तरह गई जान; सास-ससुर पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल में आई दामाद की मौत...बैठे-बैठे बिगड़ गई हालत, इस तरह गई जान; सास-ससुर पर गंभीर आरोप
Tue, 05 Aug 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:29 AM IST
सार
ससुराल में पत्नी को लेने आए दामाद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वो पत्नी को लेने के लिए आया था। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव गजू स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित गणेश पुरम निवासी पन्ना लाल ने 18 फरवरी 2018 को अपने पुत्र चंद्रभान और ईश्वर सिंह का विवाह गांव गंजू निवासी सेवन सिंह की पुत्री संतोषी व गीता से किया था। विवाह के बाद से दोनों बहनों ने ससुराल में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गीता के एक पुत्री हुई और वह फरवरी माह में मायके आ गयी। गत दिन ईश्वर अपनी पत्नी गीता को बुलाने के लिए ससुराल गंजू गया, जहां उसकी हालत खराब हो गयी। ससुरालीजन ईश्वर को लेकर लक्ष्मी नगर स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। पन्नालाल ने ससुर सेवन सिंह, सास गुलवीरी, साला श्रीकांत और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।