{"_id":"65964595c44515335608ae6a","slug":"young-man-was-killed-in-mathura-and-his-body-was-thrown-on-side-of-highway-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: युवक के सीने व गर्दन में मारी गोली, हाईवे किनारे फेंका शव; क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: युवक के सीने व गर्दन में मारी गोली, हाईवे किनारे फेंका शव; क्षेत्र में फैली दहशत
Thu, 04 Jan 2024 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:14 AM IST
सार
मथुरा में युवक के सीने व गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को हाईवे किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Mathura: युवक के सीने व गर्दन में मारी गोली, हाईवे किनारे फेंका शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवक की लोगी मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव हाईवे किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना फरह थाना क्षेत्र के कुरंदा गांव के पास की है। यहां हाईवे किनारे एक युवक का शव पड़ा था। सुबह उधर से ग्रामीण निकले तो देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: 'नहर की पटरी पर पड़ा है तेरा भाई उठा ला'... दोस्तों ने कांस्टेबल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि युवक के गर्दन में सीने में गोली मारी गई है। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गावों, चौकी व थानों में फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।