फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man travelling from Delhi to Bihar died in road accident

Mathura: इकलौते बेटे की लाश देख फट पड़ा मां का कलेजा...बेहोश होकर गिर पड़ीं, पिता के सामने हादसे में हुई माैत

Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

मथुरा के फरह में  सोमवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, पिता घायल हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर इकलाैते बेटे का शव देख मां का कलेजा फट पड़ा।

विज्ञापन
young man travelling from Delhi to Bihar died in road accident
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पोस्टमार्टम हाउस पर इकलौते बेटे का शव जब मां के सामने आया तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद स्थिति सुधरी तो शव देखकर बिलखने लगीं। परिजन समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, फरह क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और इकलौते बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिहार के छपरा निवासी शोभाकांत तिवारी ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करते हैं। सोमवार को वह बेटे अमितराज (18) के साथ बाइक से छपरा के लिए चले। फरह पहुंचे पर हादसा हो गया। मंगलवार को होश आया तो जानकारी पत्नी चंचल व परिजन को दी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे का शव देखकर पत्नी गश खाकर गिर गईं। परिजन ने चेहरे पर पानी के छींटे मारे तब होश आया। होश आते ही शव को देख बिलखने लगी। उसे रोता देख पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अन्य लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।शोभाकांत तिवारी ने बताया कि अमितराज उनकी इकलौती संतान थे और वह कक्षा 10 वीं के छात्र थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को छपरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed