{"_id":"67d720ef4ba9b2954d022b34","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-mathura-news-c-369-1-mt11009-126585-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन ने प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी निवासी लाखन सिंह डेयरी का काम करते थे। रविवार सुबह 7 बजे पड़ोस की एक महिला उनके घर पर दूध लेने पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो लाखन का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
लाखन मूलरूप से मध्य प्रदेश के सिरोहा के रहने वाले थे। परिजन ने प्रेम प्रसंग में लाखन की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।