{"_id":"6719443008bb201ed00256b4","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-29-1-mtr1013-307177-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। कस्बे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला मोहल्ला होली वाले स्थित खाई वाली गली में दोपहर करीब ढाई बजे का है। यहां मौजूद महिलाओं के अनुसार एक टेंपो चालक द्वारा खून से लथपथ युवक को गली में फेंकने का प्रयास किया गया।
महिलाओं ने उसे देख हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लिया है। मृतक टाउनशिप के गोपालपुर निवासी हाकिम सिंह (42 वर्ष) है। भाई फतेह सिंह व भतीजे प्रशांत ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हाकिम सिंह दुर्घटना में घायल हो गया है और सीएचसी बलदेव में भर्ती है। वे सीएचसी गए तो यहां बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब वे पोस्टमार्टम हाउस पर गए तो वहां शव को नहीं दिखाया।
बताया कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। बताया कि हाकिम मजदूरी करके भरण-पोषण करता था। उसके छह बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी हो गई और वह पांच अभी छोटी हैं। इधर थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया हाकिम अपने गोपालपुरा निवासी दोस्त भूरा (34) के साथ टेंपो से बलदेव आया था। यहां होली मोहल्ले में टेंपो से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।