{"_id":"67e59da87aed4d7d2806fc34","slug":"young-man-dies-after-falling-from-train-mathura-news-c-369-1-mt11002-127095-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
मथुरा। बरेली में ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाले युवक की बुधवार को हाईवे थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने युवक के मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाली और परिजन को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि महाराष्ट्र के जिला सोलापुर के थाना सांगोला के गांव वांटमवरे निवासी सिद्धनाथ पवार (28) बरेली में ज्वेलरी का काम करते थे। बुधवार को वह बरेली से महाराष्ट्र के लिए चले। हाईवे थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कपड़ों की तलाशी ली तो महाराष्ट्र की टिकट मिली। मोबाइल टूटा हुआ था। टूटे मोबाइल से पुलिस ने सिम निकालकर युवक के दुकान मालिक को फोन किया। इसके बाद उसने परिजन का नंबर दिया। बृहस्पतिवार को सिद्धनाथ पवार के चचेरे भाई यश पवार थाने और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने युवक की शिनाख्त सिद्धनाथ पवार के रूप में की।