फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man dies after falling from Chhatikara flyover.

Mathura News: छटीकरा फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after falling from Chhatikara flyover.
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छटीकरा फ्लाईओवर से नीचे गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब एक बजे की है। युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और चंद मिनटों में ही उसने दम तोड़ दिया। सरेराह हुई इस घटना से नेशनल हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ एकत्रित होने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या दुर्घटना, यह स्पष्ट करने के लिए फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed