Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man died in Mathura after his shawl got stuck around his neck

दिवाली पर भयानक हादसा: गले में डली शाॅल बन गई माैत, जिस तहर गई युवक की जान; दृश्य देख कांप गए लोग

Sun, 08 Nov 2026 03:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

गन्ना जूस मशीन जुगाड़ को सड़क किनारे बबूल व ईंटों में फंसा हुआ देखा तो लोग नजदीक पहुंचे। युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
young man died in Mathura after his shawl got stuck around his neck
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सुरीर -मांट रोड पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप दर्दनाक हादसे में गन्ना जूस मशीन की शाफ्ट में गले में पड़ी शाॅल फंसने से एक युवक की मौत हो गई। गन्ना जूस मशीन जुगाड़ सड़क किनारे बबलू में जा घुसा। युवक को मृत अवस्था में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गाैतमबुद्ध नगर के थाना जेवर के गांव सिरसा खादर निवासी देवू उर्फ देवराज उम्र करीब 28 वर्ष शनिवार की देर शाम अपने घर से गन्ना जूस मशीन की जुगाड़ लेकर वृन्दावन के लिए निकला था। सुरीर थाना क्षेत्र में सुरीर -मांट मार्ग पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप रविवार की सुबह करीब चार बजे के लगभग पहुंचा ही था कि गले में डाल रखी शाॅल अचानक से गन्ना जूस मशीन की शाफ्ट में फंस गई, जिसके चलते युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


दिन निकलने के बाद लोगों का सड़क पर आवागमन शुरू हुआ। गन्ना जूस मशीन जुगाड़ को सड़क किनारे बबूल व ईंटों में फंसा हुआ देखा तो लोग नजदीक पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी सुरीर कोतवाली पहुंच गए। सुरीर पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed