{"_id":"5e44167e8ebc3ee5a1686747","slug":"young-man-died-by-burning-mathura-news-agr4291230185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर के पास आग से झुलसा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ दफ्तर के पास आग से झुलसा युवक, मौत
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सीओ कार्यालय के पास चार दिन पहले रविवार की रात में एक युवक कूड़ा जलाकर आग ताप रहा था। इसी बीच उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया, जहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण ही लोगों को मामले की जानकारी हो सकी।
पुलिस के अनुसार सीओ गोवर्धन कार्यालय से चंद दूरी पर सो रहे युवक के शरीर में अचानक आग लग गई। इसे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इस पर एकता तिराहे पर तैनात सिपाही मंदीप और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक वे आग बुझाते तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था।
झुलसे युवक ने अपना नाम संतोष कुमार (35) पुत्र प्यारे लाल निवासी नेता चकेरी नगर कानपुर बताया है। लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद उसे ई-रिक्शा में डालकर सीएचसी गोवर्धन पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में मथुरा से आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोट
कानपुर का रहने वाला युवक एक सप्ताह से मौके पर मौजूद था। वह मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। रविवार की रात वह कार्यालय तथा बस स्टैंड के बीच में कूड़ा एकत्रित करके आग लगा रहा था। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
-वरुण कुमार, सीओ गोवर्धन