फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man died and four people were injured when two cars collided in Mathura

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं दो कारें, एक युवक की मौत... जबकि चार लोग घायल

Sun, 15 Sep 2024 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

तीर्थनगरी में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
young man died and four people were injured when two cars collided in Mathura
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं दो कारें - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 5:30 बजे हुआ। यहां आगरा से नोएडा की ओर जा रहीं दो कारें माइल स्टोन 65.5 पर आपस में टकरा गईं। इसमें स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चालक विजय कुमार (45)पुत्र महावीर सिंह निवासी पिपलीखेड़ा तहसील गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं सेलेरियो कार सवार दंपति सहित चार व्यक्ति चालक उमेश पुत्र निकहू निवासी रफीगंज जिला अंबेडकर नगर,मिंटू पुत्र राम केवल निवासी ग्राम मनझरिया थाना दबई आजमगढ़ व पत्नी शिल्पा व पुत्र कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed