फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man committed suicide after being cheated in love

UP: चाची का धोखा सह न सका... छह बच्चों की मां से लगाया दिल, पत्नी की भी न सुनी; इस हाल में मिली युवक की लाश

Wed, 19 Mar 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

प्रेमिका के धोखे से आहत युवक यमुना में कूद गया। वह शादीशुदा था। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला जा सका।

विज्ञापन
young man committed suicide after being cheated in love
युवक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेमिका के धोखे से आहत युवक ने बुधवार की सुबह रेलवे पुल के ऊपर से यमुना में छलांग लगा दी। लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर निगम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के युवक के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के पुराने बस स्टैंड के पीछे बहादुरपुरा निवासी अभिमन्यु ने बताया कि यमुना में कूदा युवक उनका भाई रवि (28) था। उन्होंने बताया कि रवि शहर के अपर्णा टावर में सफाई का कार्य करता था। उनके भाई का पड़ोस में रहने वाली छह बच्चों की मां (जोकि रिश्ते में चाची लगती है) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले काफी समय से रवि उसके पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 


ये भी पढ़ें-Agra: हादसे में घायल युवक ने इलाज के दाैरान तोड़ा दम, शव रखकर परिजनों ने जाम किया हाईवे; वाहनों की लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी तीन माह पहले वह रवि को छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि होली पर महिला घर लौटकर आई और रवि से 40 हजार रुपये लेकर पुनः लापता हो गई। इससे वह काफी परेशान हो गया। उसने घर में भी महिला को साथ रखने के लिए दबाव बनाया था, जबकि उनका भाई शादीशुदा था। शादी के बाद पत्नी से विवाद हुआ तो दोनों अलग हो गए और कोर्ट में मामला चल रहा है।


ये भी पढ़ें-UP: प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनाया ये पैंतरा; छात्राओं को मजबूर कर बनाए थे उनके अश्लील वीडियो
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि यमुना में कूदे युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया। परिजन किसी महिला पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed