फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man and girl consumed poison at railway station admitted to the hospital

Mathura: रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती ने खाया विषाक्त, अस्पताल में इलाज के दाैरान तोड़ा दम

Tue, 15 Apr 2025 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

मथुरा जंक्शन के गेट नंबर दो के बाहर टीन शेड के नीचे बैठे युवक और युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। दोनों बेहोश हो गए। एंबुलेंस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
young man and girl consumed poison at railway station admitted to the hospital
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टीन शेड में मंगलवार सुबह 8:30 बजे युवक और युवती ने एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनके मुंह से झाग निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन




जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि गेट नंबर दो के टीन शेड के नीचे युवक व युवती बैठे हुए थे। लेकिन कुछ देर बाद दोनों ने पानी के साथ किसी चीज का सेवन किया है, इसके बाद दोनों ही बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड प्रभारी ने बताया कि 19 वर्षीय युवती मध्य प्रदेश के छत्तरपुर की रहने वाली है। युवक शाहजहांपुर का निवासी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि युवक और युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम शाहजहांपुर निवासी मुनेंद्र है। पुलिस ने युवक के पिता रामप्रकाश को सूचना दे दी है। पुलिस युवती के परिजन की जानकारी करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed