फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   You know who our owner is, how did you get the guts to enter

Mathura News: आपको मालूम है हमारे मालिक कौन हैं, हिम्मत कैसे हुई घुसने की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
You know who our owner is, how did you get the guts to enter
मथुरा। गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दीपक गेस्ट हाउस की महिला रिसेप्शनिस्ट ने जोरदार तरीके से हड़काया था। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को धमकाने वाले लहजे में कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां घुस आने की, मालूम है हमारे मालिक कौन हैं। महिला कर्मचारी ने पुलिस को प्रेशर में लेने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के पास पक्की खबर थी। इसलिए अपने साथ महिला पुलिस बल को लेकर गए अधिकारी सीधे गेस्ट हाउस के कमरों में घुस गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर थाना हाईवे और कोतवाली क्षेत्र के देव गेस्ट हाउस और दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। जहां से 11 महिलाएं, संचालक और एक ग्राहक को पकड़ा था। देह व्यापार में पकड़ी गईं महिलाएं बुकिंग पर आती थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया दलाल जीतू प्रति कस्टमर के हिसाब से महिलाओं को 600 रुपये देता था। पकड़ी गईं महिलाएं दिल्ली, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर और हरियाणा की हैं। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक दीपक खंडेलवाल और दलाल जीतू को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


जनसुनवाई में आई थी शिकायत
अनैतिक व्यापार की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार को जनसुनवाई में मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीम बनाकर गेस्ट हाउस और होटलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed