फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yojana,hemamalini,SANSAD

महिलाओं की उन्नति से समाज की होगी उन्नति : हेमामालिनी

Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
yojana,hemamalini,SANSAD
वृंदावन (मथुरा)। भारतीय स्टेट बैंक के वित्तपोषण समारोह में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बैंकों की अहम भूमिका है। इसमें भी बैंकों को महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं की उन्नति समाज की उन्नति का सशक्त माध्यम बन सकती है। वह बुधवार को पर्यटक सुविधा केंद्र में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ लोगों तक सरलता से पहुंचना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार आत्म निर्भर भारत की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसमें स्टेट बैंक की अच्छी भूमिका रही है। बैंक के मुख्य महाप्रबंधक विजय रंजन ने बताया कि कोरोना काल में बैंक आम लोगों का सहयोगी बना है।
विज्ञापन

इस दौरान 151 स्वयं सहायता समूह, आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत 251 पीएम स्वनिधि, 251 केसीसी डेयरी लोन, 11 को पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत स्वीकृत दावा दो लाख रुपये उनके आश्रितों को प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक राजीव रंजन प्रसाद, अनिल टाक, देव आशीष मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक शिव शेखर नारायण, अजय कुमार पितालिया, ओम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नाबार्ड के डीडीएम सर्वेश गुप्ता, उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed