Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yogi Adityanath May Visit Barsana to Pay Tribute to Padma Shri Ramesh Baba Police Reviews Security

मथुरा न्यूज: पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने  बरसाना आ सकते हैं सीएम योगी, पुलिस ने परखी सुरक्षा

Mon, 16 Nov 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए कल बरसाना आने की संभावना है। आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन एसएसपी श्लोक कुमार ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और रास्तों का निरीक्षण किया है। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath May Visit Barsana to Pay Tribute to Padma Shri Ramesh Baba Police Reviews Security
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रज के संत शिरोमणि पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल बरसाना आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर माताजी गोशाला में उतर सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बरसाना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने माताजी गोशाला स्थित हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और आवागमन के मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ इससे पहले चार बार बरसाना आ चुके हैं। 24 फरवरी 2018 को लठामार होली में शामिल हुए थे। तीन मार्च 2020 को लड्डू होली में शामिल होकर राधारानी मंदिर में दर्शन किए थे। सात जून 2022 को राधारानी के दर्शन के साथ संत विनोद बाबा से मुलाकात की थी। इसके बाद सात मार्च 2025 को लड्डू होली में शामिल होकर रंगोत्सव में सहभागिता की थी। संवाद
विज्ञापन



जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पक्षधर थे रमेश बाबा
ब्रजनिष्ठ संत रमेश बाबा भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का सपना देखते थे। वे वर्ष 2015 के यमुना मुक्ति आंदोलन की तरह जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन के भी पक्षधर थे। यह बात श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एड. ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह श्रीमान मंदिर की श्री राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के मधुवन पड़ाव में हुई कथा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रमेश बाबा से अक्सर पर मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। उनका मानना था कि जन्मभूमि के लिए बड़ा आंदोलन होना चाहिए। महेंद्र प्रताप ने कहा कि मंदिर चार बार तोड़ने एवं मूल गर्भगृह पर मस्जिद बनाने का मुद्दा धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है। बाबा की प्रेरणा से शुरू अभियान मंदिर निर्माण तक जारी रहेगा। कथा व्यास भक्तशरण दास ने मथुरापुरी का वर्णन किया। इस दौरान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील शास्त्री, नरसिंह दास आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed