फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yoga for daily basis

निरोगी काया के लिए नियमित योगाभ्यास का संकल्प

Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला वृंदावन/ कोसीकलां
अमर उजाला वृंदावन/ कोसीकलां Updated Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
yoga for daily basis
सुबह-सुबह योगमय हो गई धर्मनगरी - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को धर्मनगरी में आयोजित योग शिविरों में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


संकट मोचन योग अनुसंधान संस्थान ने गांधी पार्क में विशाल योग प्रशिक्षण शिविर लगाया। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम और संस्थान निदेशक डा. धर्मनाथ शास्त्री ने किया। गिरजेश नंदिनी झा और बाल कृष्ण शास्त्री ने जनसमूह को योग सिखाए। विधि गौतम, सभासद विजय किशोर मिश्र, वैभव अग्रवाल, छैल बिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में योग गुरु श्यामलता, योगीराज विष्णु ने विद्यालय परिवार के साथ छात्राओं को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य डा. अंजू सूद, प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी, अध्यक्ष डा. पीएल यादव, केएम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


वात्सल्य ग्राम के गोकुलम स्थित भारत माता प्रांगण में योग शिविर लगाया गया। इसमें यशोदा माताओं और दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रशिक्षक दीप्ति शर्मा के निर्देशन में सभी ने योग किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक विभोर प्रकाशम, उमाशंकर राही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटव समाज सेवा समिति ने अंबेडकर पार्क में योग शिविर लगाया। फगुनीराम, केशवदेव, केसी पंकज, बच्चू चौधरी आदि उपस्थित थे। केशवधाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग प्रशिक्षण शिविर में शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र, ईश्वरचंद्र, प्रेमकिशोर आदि उपस्थित थे। अक्षय पात्र और वृंदावन शोध संस्थान में भी योग शिविर लगाकर लोगों का योगाभ्यास कराया गया।


निरोगी काया के लिए नियमित योगाभ्यास का संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में वृद्ध, युवा और बालक तक योग शिविरों में सहभाग करने पहुंचे। निरोगी काया पाने के लिए नियमित योग करने का संकल्प भी लिया। करीब छह स्थानों पर शिविर लगाए गए। मंगलवार को सुबह चार बजे से ही सड़कों पर लोगों की टोलियां योग शिविरों की ओर जाती दिखाई दीं। 

गांधी पार्क में आयोजित शिविर में बच्चों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।  आरएसएस के अनिल अग्रवाल ने योगाभ्यास के लाभ बताए। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, भानू प्रताप सिंह, तरुण सेठ, धर्मवीर शर्मा आदि शामिल हुए। 

हाईवे किनारे मॉर्निंग वॉकर्स क्लब ने कुल्लामल पार्क में योग किया। कैलाशचंद जैन, सुभाष बांसइया, नरदेव चौधरी, अजय गोइंका, नितिन गोयल, कमलेश अग्रवाल आदि ने दैनिक योगाभ्यास पर जोर दिया। सरस्वती विद्या मंदिर में छुट्टी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा योग करने पहुंचे। प्रधानाचार्य प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। कृष्णकुमार अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, शिवदयाल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, रविंद्र समाधिया आदि उपस्थित रहे। 


भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी डा. अमर सिंह पौनिया ने बताया कि हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। खासकर डायबिटीज, सांस फूलना जैसी बीमारियों में योगाभ्यास बेहद कारगर पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed