फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yatra nikali

गांधी जी के सपनों को करेंगे साकार : हेमा मालिनी

Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
yatra nikali
मथुरा। कोसीकलां में गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा) । भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। जनसंपर्क कर नगरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का संकल्प दिलाया मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर स्वच्छ भारत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद हेमा मालिनी ने गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की।
पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई बलदेवगंज चौराहे पर समाप्त हुई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में बहुत समय लग जाता है। इसका हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष तरुण सेठ, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है। यात्रा में पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, राजेंद्र रुहेला, भानुप्रताप सिंह, धर्मवीर अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, परेश शर्मा, राजपाल सिंह, गोकुलचंद खंडेलवाल, महेश, अशोक बठैनिया, सतवीर सांगवान, हुकम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed