फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna's water level suddenly increased

Mathura News: अचानक बढ़ गया यमुना का जल स्तर

Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level suddenly increased
मथुरा। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण यमुना के जल स्तर में एक बार फिर वृद्धि हुई है। बुधवार को प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 165 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले करीब दो सप्ताह से यमुना का जल स्तर सामान्य स्थिति में बना है, लेकिन पिछले दो दिन से एक बार फिर हलचल नजर आ रही है। बुधवार को अचानक वृद्धि देखी गई है। प्रात: आठ बजे यमुना का जल स्तर 164.28 मीटर था, जो शाम चार बजे बढ़कर 165 मीटर हो गया। इस तरह महज आठ घंटे में 72 सेंटीमीटर का इजाफा प्रयागघाट पर यमुना के जल स्तर में देखने को मिला है।

हालांकि पिछले दो दिन से हरियाणा स्थित ताजेवाला और ओखला बैराज पर भी पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है। यहां 50 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया है। इसके बावजूद यमुना की वर्तमान स्थित को चिंताजनक नहीं माना जा रहा है। सिंचाई अधिकारियों का मानना है कि यमुना का जल स्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed