फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water filled pond

यमुना जल से लबालब होने लगे अब गांव के तालाब

Thu, 05 Sep 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water filled pond
मथुरा। यमुना से पम्प के माध्यम से तालाब को भरते हुए। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में औसतन सामान्य से कम बरसात होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन तालाबों को भरने के लिए अब यमुना, अपर आगरा कैनाल और मांट ब्रांच गंग नहर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक लाख लीटर प्रतिघंटा की क्षमता वाले पंप मंगाए गए हैं, जो पाइप लाइन के सहारे हाल ही में खोदे गए तालाबों को भरने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस बार अभियान के तहत 11 सौ से अधिक तालाब खोदे गए हैं। उम्मीद थी कि बरसात के दौरान ये तालाब भर जाएंगे, लेकिन सामान्य से कम बरसात होने के कारण यह स्थिति बदल गई। ऐसे में जिला प्रशासन ने बड़ी नदियों के किनारे वाले तालाबों को बड़ी पंप से भरने का काम शुरू कर दिया है। एक लाख लीटर प्रति घंटा पानी पंप करने वाली मशीन आगरा से मंगाई गई है, जिन्हें यमुना पर रखकर पाइप के सहारे पानी पंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलदेव के गांव अकोस में तालाब को भरा जा रहा है। इसके लिए दो किलोमीटर में पाइप लाइन भी डाली गई है। एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि यमुना से भरने के लिए 21 तालाब चिंहित किए गए हैं, जबकि अपर आगरा कैनाल और मांट ब्रांच गंग नहर से भरने के लिए 180 तालाब चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा छोटे रजबहा और माइनरों से भी छोटे पंपों के सहारेे भी तालाबों को भरा जा रहा है। कुछ तालाबों को सिंचाई विभाग नाली के सहारे भरने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed