फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna, river, cleen, mathura

मिशन के मिशन से दिखने लगे यमुना के प्राचीन घाट

Sat, 13 Jun 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
yamuna, river, cleen, mathura
यमुना के घाटों की सीढ़ियों से सिल्ट हटाते कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना में कई फुट गहरी जमी सिल्ट को साफ करने की हिम्मत न निगम जुटा पाया और न ही सिंचाई विभाग। अब यमुना मिशन द्वारा घाटों से सिल्ट हटाने का जो कार्य किया जा रहा है। उसका असर पहले दिन ही दिखने लगा है। दंडी घाट पर जमी कीचड़ युक्त सिल्ट जब हटी तो श्रद्धालु प्रफुल्लित हो उठे।
विज्ञापन

विगत करीब एक दशक से भी अधिक समय से नालों आदि से निकली गंदगी यमुना की तलहटी में जमती चली गई। धीरे-धीरे करके ऐसी स्थिति आ गई कि यमुना के घाट दबते चले गए। जिससे यमुना के असली स्वरूप के दर्शन करना भी श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल हो गया। यमुना भक्त घाटों पर जमी इस गंदगी को साफ करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस मांग पर नगर निगम और सिंचाई विभाग द्वारा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाली जाने लगी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी बीच नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने यमुना मिशन से बात करके इस कार्य को शुरू किया। मिशन द्वारा पहले ही दिन जेसीबी को यमुना में उतार दिया गया और गंदगी को फिलहाल यमुना में ही एक ओर रख दिया गया है। इस कार्य में यमुना कार्य मिशन तथा नमामि गंगे के कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सेवा में करें सहयोग मुकेश
यमुना की सफाई के लिए अभियान चलाने वाले ब्रज भक्त मंडल के संस्थापक मुकेश बालकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना लाओ अभियान एक आध्यात्मिक मिशन के अंतर्गत मां यमुना महारानी के पौराणिक 24 घाटों की सिल्ट सफाई की कार सेवा प्रारंभ हो चुकी है। इसमें सभी लोग अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि विगत दो माह शारीरिक-श्रम द्वारा सफाई कार्यक्रम चल रहा था लेकिन इससे पूर्ति संभव नहीं थी। इस सेवा को देखकर यमुना मिशन और नगर निगम प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया। आज जेसीबी द्वारा कार सेवा तीव्र-गति से आगे बढ़ रही है।
पटरी बनाकर पॉकलेन मशीन से करेंगे सफाई
यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता अरुण शर्मा ने बताया कि हम पहले दंडी घाट पर सिल्ट को हटाकर एक ओर रख रहे हैं। जब पूरी सिल्ट हटा दी जाएगी तो यमुना में एक ओर सिल्ट की पटरी बन जाएगी। इस पटरी के माध्यम से हम यमुना में पॉकलेन मशीन को उतारंगे। इस दौरान यमुना का पानी कम कराया जाएगा ताकि गहराई तक पॉकलेन अपना काम कर सके। जहां-जहां निगम के माध्यम से पौधरोपण किया जाएगा। इस सिल्ट को वहां ले जाया जाएगा। इस प्रकार से पूरी यमुना पर मौजूद 25 घाटों पर जमी गंदी सिल्ट को हटाएंगे।
जै जमुना मईया की...
शनिवार को जैसे ही यमुना के घाट दिखे श्रद्धालुओं ने जोर से बोला जै जमुना मईया की....। प्रफुल्लित श्रद्धालुओं ने इस कार्य को करने वाली संस्थाओं बल्कि इसे अभियान के रूप में लेने वाले अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया।
- यह यमुना जी की सेवा का कार्य है। इसमें जो भी साथ आएगा, उसे पुण्य फल की प्राप्ति होगी। साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिलकर बोझ उठाना। हम इसी तर्ज पर यमुना की सेवा कार्य को करवा रहे हैं। - अनुराग चतुर्वेदी, यमुना भक्त।
- अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। इस कार्य से यमुना के घाटों का पुन: उद्धार हो रहा है। यह घाट एक प्रकार से खत्म हो गए थे। अब फिर से इनके दिखने पर लोगों में खुशी है। - राम कृष्ण चतुर्वेदी, स्थानीय निवासी।
- सच मानें तो हम किसी घाट के दर्शन भी नहीं कर पाते थे। केवल ऊपर से ही पूजा-अर्चना कर लेते थे। परंतु अब सबको इन घाटों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। - संतोष चतुर्वेदी, यमुना भक्त।

- अभी तो केवल यमुना की सिल्ट हट रही है। यह खुशी की बात है परंतु यमुना की सफाई का काम आगे भी जारी रहना चाहिए। इससे इस कार्य में जुटे सभी लोगों को पुण्य फल प्राप्त होगा। - अमित भारद्वाज, यमुना भक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed