फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna reached the Shiv temple at Khadera Ghat

Mathura News: खडैरा घाट पर शिव मंदिर तक पहुंचीं यमुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Yamuna reached the Shiv temple at Khadera Ghat
मथुरा। बलदेव में खडैरा घाट पर यमुना के पानी में डूबा शिव मंदिर। - फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। बलदेव में खडैरा घाट पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घाट किनारे बने शिव मंदिर तक पानी पहुंच गया है और श्मशान घाट पूरी तरह से डूब गया है। गोशाला में भी पानी घुस गया है। जिससे गायों के लिए संकट खड़ा हो गया है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं बलदेव नगर व देहात क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में श्मशान घाट पर अंत्येष्टि का भी संकट पैदा हो गया है। यमुना पल्ली पार जाने वाले गांवों का संपर्क टूट गया है। पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। नगर पंचायत व प्रशासनिक अफसरों द्वारा अभी तक कोई भी व्यवस्था यहां नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व नगर पंचायत से लोगों के आने-जाने पर रोकथाम की व्यवस्था करने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने निरीक्षण कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर में न जाएं। यहां सेल्फी लेना अथवा पानी में हंसी-मजाक करना घातक हो सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed