फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna muktikaran abhiyan have organised a meeting in vrindavan

‘वादों पर अमल होने तक रहें आंदोलन के लिए तैयार’

Wed, 25 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 25 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
yamuna muktikaran abhiyan have organised a meeting in vrindavan
गौ, गंगा और यमुना जैसी सनातन धरोहरों को बचाने की दिशा में यह आंदोलन अभी प्राथमिक चरण में है। हम जब तक अपनी पहचान और विकास के कारक इन धरोहरों को नहीं बचाएंगे तब तक हमारा जीवन निराधार है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रणेता ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा ने मंगलवार को कृष्ण कृपा धाम में यह विचार व्यक्त किए। वे यमुना आंदोलन में सक्रिय और भावनात्मक रूप से जुडे़ रहे संत, ब्रजवासियों और आंदोलनकारियों के लिए आयोजित आभार बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रमेश बाबा ने कहा कि हमें सरकार से कहीं अधिक अपने आराध्य पर भरोसा है। यमुना दोबारा अपने पौराणिक स्वरूप में ब्रज में प्रवाहमान होंगी। सरकार के वादों पर विश्वास तो करना होगा लेकिन जब तक अमल न हो जाए तब तक ब्रजवासी आंदोलन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


आभार बैठक में सरकार के साथ हुई वार्ता का स्पष्टीकरण और यमुना की अविरल धारा आने के विषय के प्रमुख बिंदु बताए गए। रमेश बाबा ने कहा कि जब तक यमुना की अविरल और निर्मल धारा ब्रज में नहीं आती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि इस बार यमुना मुक्तिकरण अभियान में ब्रजवासियों का संकल्प अटल था और उसी का फल आज प्राप्त हुआ है। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए पूरा देश एक हो चुका था।  

पुष्टिमार्गीय आचार्य पंकज बाबा ने कहा कि सरकार की ओर से स्वयं की गई पहल यमुना भक्तों की जीत है। बैठक में यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सलाहकार राधाप्रिय, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।


अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि हम उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने देश और विदेश से किसी भी तरह यमुना आंदोलन में सहयोग किया। इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारीदास, प्रह्लाद दास महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, हरिबोल बाबा, महंत लाड़लीशरण, स्वामी महेशानंद महाराज, रामस्वरूप ब्रह्मचारी, मृदुलकांत शास्त्री, उदयन शर्मा, हरेश ठेनुआ, महंत सच्चिदानंद, आचार्य बद्रीश, सुनील सिंह, सुनील गौतम, भगवानदास चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी लोगों को जंतर मंतर पर यमुना भक्तों के मध्य पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा सुनाए गए सरकार के निर्णय की विडियो दिखाई गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री ने यमुना को अविरल बनाने के लिए अध्यादेश लाने और दिल्ली में 22 किमी समानांतर नाला बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed