फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna Expressway Accident: Car Crashes into Parked Truck One Dead Three Injured

यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत; तीन दोस्त अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर नगला मौजी के पास सोमवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में राजेश नामक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident: Car Crashes into Parked Truck One Dead Three Injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कार में चार लोग सवार थे और वे नोएडा से आगरा की ओर यात्रा कर रहे थे। रात करीब एक बजे के आसपास, सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइलस्टोन 85 के पास गांव नगला मौजी के समीप यह दुर्घटना घटित हुई। कार के खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और थानाध्यक्ष अरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान, राजेश निवासी छौना, उत्तराखंड, जो वर्तमान में लोकल शॉपिंग सेक्टर, विभाग सी 9, बसंत कुंज, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के निवासी थे, को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में घायल हुए विनय सिंह, पियूष शर्मा और दक्ष, जो निवासी प्रिसास पार्क, थाना तिलक मार्ग दिल्ली हैं, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद, पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यार्ड में खड़ा करवा दिया। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed