फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Throwing offerings of material and prasad into the Shri Banke Bihari Temple has been banned.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सामग्री व प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगा प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Throwing offerings of material and prasad into the Shri Banke Bihari Temple has been banned.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब किसी भी तरह की सामग्री, पेड़ा और मिठाई फेंककर चढ़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को ऐसा न करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं। यह निर्णय मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर लिया गया है।
विज्ञापन


देशभर से आने वाले श्रद्धालु अक्सर प्रसाद, माला और पेड़ा अपने आराध्य को जगमोहन की ओर फेंककर अर्पित करते हैं। इससे प्रसाद और अन्य सामग्री नीचे गिरकर पैरों में आती है। पैरों में आने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इसे रोकने के लिए हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने यह पाबंदी लगाई है। कमेटी के निर्देश पर मंदिर प्रबंधन ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के चौक तक और जगमोहन की मुख्य दीवार पर बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सचेत किया गया है। बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि ठाकुरजी को किसी भी तरह की सामग्री, मिठाई या पेड़ा फेंककर न चढ़ाएं। फेंककर चढ़ाना पूरी तरह से निषेध और दंडनीय है। आगामी समय में तुलसी और फूल माला को फेंककर चढ़ाने पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन

---------------

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्णय

मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस निर्णय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ठाकुरजी पर जो प्रसाद और पेड़ा फेंककर चढ़ाते हैं, वह अक्सर उनके सिर में लगता है। यह सामग्री पैरों में भी आती है, जिससे श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में हुई थी चर्चा गत दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रसाद और माला फेंककर चढ़ाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि अन्य सामग्री, मिठाई और पेड़ा फेंकने पर तत्काल रोक लगाई जाए। यह कदम मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed