फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna crossing in vrindavan

जान जोखिम में डाल पार करनी पड़ रही यमुना

Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
yamuna crossing in vrindavan
स्टीमर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मांट और वृंदावन के बीच नदी पर स्टीमर संचालक स्टीमर पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा कर संचालन कर रहा है। लोगों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर नदी पर करनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और स्टीमर संचालक की मनमानी के चलते यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को मांट-वृंदावन के मध्य यमुना नदी पर चल रहे स्टीमर पर सैकड़ों यात्री और वाहनों को चढ़ाकर संचालन किया जा रहा था। कई बार क्षमता से अधिक यात्रियों की संख्या और यमुना में बढे़ जल स्तर को देखकर प्रत्यक्षदर्शी चिंतित हो उठे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यदि स्टीमर संचालक की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है।

यमुना में बरसात के बाद जल वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में यमुना नदी पर मांट-वृंदावन के बीच नदी पर बने पोंटून पुल को हटा दिया। इसके चलते मांट-वृंदावन के बीच आवागमन के लिए शासन की ओर से स्टीमर सेवा शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed