{"_id":"58e13e9c4f1c1b3a465b4799","slug":"yamuna-chhat-cellebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकट्योत्सव पर गूंजे यमुना मैया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकट्योत्सव पर गूंजे यमुना मैया के जयकारे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
यमुना शोभायात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना छठ पर शहर में यमुनाजी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने यमुना मैया का अभिषेक किया और शुद्धीकरण का संकल्प लिया। लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए। भक्तों ने यमुना में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। शहर में निकाली गईं शोभायात्राओं में यमुना मैया के जयकारे गूंजते रहे।
रविवार सुबह को यमुना जन्मोत्सव पर माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में विश्रामघाट पर विशेष सजावट की गई। सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के लोगों ने सुबह यमुनाजी की शोभायात्रा निकाली और पूजन किया। इसमें संस्थान के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण द्वारा यमुना किनारे की गई बाल लीलाओं के बारे में बताया और यमुनाजी का महत्व समझाया।
श्रीजी पीठ के ठाकुरजी बाबा, मनीष शंकर शास्त्री के नेतृत्व में विश्राम घाट पर यमुनाजी का वैदिक मंत्रों से पूजन और पंचामृत से अभिषेक किया गया। दोपहर को यमुना शुद्धीकरण समिति के संस्थापक तुंगनाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विश्राम घाट पर गोष्ठी भी की गई। इसमें नीरज भूरी, महेश सैनी, अमरनाथ गौतम, सुधीर गौड़, अशोक चौधरी, ओमप्रकाश निमेष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गोष्ठी में यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की मांग की गई। शाम को माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में नगर में यमुना प्रदूषण मुक्ति शोभायात्रा और जनजागरण यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घुड़सवार, ढोल नगाड़ा, गण्ेाशजी की झांकी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के विद्यालय की संकीर्तन मंडली और यमुना प्रदूषण मुक्ति के स्लोगन, यमुनाजी का भव्य सजावट के साथ बनाया गया डोला आकर्षण का केंद्र रहे।
विश्रामघाट से शुरू हुई यात्रा सतीबुर्ज, बंगाली घाट, आर्य समाज रोड, होली गेट, छत्ता बाजार होते हुए विश्राम घाट पर संपन्न हुई। यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को छप्पन भोग और फूलबंगला सजाया गया, यमुनाजी की आरती उतारी। इसमें गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, गिर्राज शरण गौतम, नवीन नागर, राकेश तिवारी एडवोकेट, गिरधारी लाल पाठक, अरविंद चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, कपिल बाबा, देवी प्रसाद चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी का प्रमुख सहयोग रहा।
केशीघाट पर भक्तों ने किया यमुना का दुग्धाभिषेक
यमुना छठ का पावन पर्व रविवार को धर्मनगरी में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। प्राचीन केशीघाट पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मां यमुना का दुग्धाभिषेक कर यमुना शुद्धीकरण का संकल्प लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, महंत सच्चिदानंद महाराज, पंडित विजय किशोर मिश्र, सुरेशचंद्र शर्मा, नंदकुमार पाठक, शंभू चरण पाठक, महेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे। अध्यात्म रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने भी यमुना पूजन किया। इस मौके पर अतुल कृष्ण गोस्वामी, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, बालू पंडित, कृष्ण मुरारी शर्मा भी उपस्थित थे।