फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yam dwitiya cellibration in mathura

यम फांस से मुक्ति को लगाई यमुना में डुबकी

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
yam dwitiya cellibration in mathura
यमुना घाट
यमुना के घाटों पर मंगलवार को स्नान के लिए लाखों लोगों का सैलाब उमड़ा। यम की फांस से मुक्ति पाने के लिए भाई-बहनों ने साथ-साथ हाथ पकड़कर यमुना स्नान किया। घाटों पर लघु भारत का नजारा दिखा। देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचे। जो भाई या बहन के साथ नहीं आ सके उन्होंने घाटों पर ही धर्म भाई-बहन का रिश्ता बनाया और यमुना स्नान किया।
विज्ञापन


प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक यमद्वितीया पर यमुना स्नान का खास महत्व है। कहते हैं कि मथुरा में भाई-बहनों का एकसाथ हाथ पकड़कर किया जाने वाला यमुना स्नान यमराज की फांस से मुक्ति दिलाता है। इसी मान्यता के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने मंगलवार को यमुना में डुबकी लगाईं। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बहनों ने भाई को टीका किया और मिठाई खिलाई। बहनों ने यमराज और यमुना मां से भाई की लंबी आयु की कामना भी की।
विज्ञापन


स्नान के लिए भीड़ का दबाव विश्रामघाट के साथ अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला। स्वामीघाट से लेकर बंगालीघाट तक यमुना स्नान करने वालों का हुजूम उमड़ा हुआ था। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने यमुना पार पहुंचकर भी स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमराज, यमुना मंदिर में भक्तों की कतार
यमद्वितीया पर स्नान के बाद भक्तों ने विश्रामघाट स्थित यमराज और यमुना मां के मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। अपनी बारी के लिए लोगों को काफी वक्त तक इंतजार करना पड़ो। भीड़ के दबाव के चलते बच्चे दर्शन नहीं कर पा रहे थे। दर्शन के दौरान बहनों ने भाइयों के लिए मंगलकामना की। 

मथुरा में नजर आया गुजरात
यमद्वितीया स्नान के लिए आए अन्य राज्यों के भक्तों में सबसे अधिक भीड़ गुजरातियों की रही। इसमें भी गुजरात के सौराष्ट्र से आए लोगों की संख्या अधिक रही। गुजरात के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के लोगों ने भी डुबकी लगाई। 

यमुना से मांगी बहन
बिहार के गया से अपने मित्र और पड़ोसियों के साथ मथुरा आए रामसूरत सिंह ने यमद्वितीया पर यमुना स्नान करते हुए यमुना मैया से बहन मांगी। परिवार में अकेले रामसूरत को यहां बिंद्रा देवी ने अपना भाई मान लिया। दोनों ने यमुना में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डुबकी लगाई।

स्नान से पहले बनाया धर्म भाई
यम की फांस से मुक्ति की कामना के साथ आने वाले अनेक लोग बहन न होने पर अपने धर्म भाई-बहन का नाता भी यहां जोड़ते हैं। राजकोट से आईं स्मिता बेन ने हरिदास चतुर्वेदी को अपना धर्म भाई बनाया। गुजरात के जामनगर से आईं तीन बहनों ने स्थानीय पुरोहित समाज के गणेश और गजेंद्र चौबे से भाई का नाता जोड़ते हुए यमुना स्नान किया।

धर्म भाई का बंधन निभा रहे बिंद्रा और जितेंद्र
कभी वृंदावन दर्शन को आईं अमृतसर निवासी बिंद्रादेवी ने वृंदावन के धर्म भाई जितेंद्र कृष्ण दास से ऐसा नाता जोड़ा है कि वह हर बार यहां यमद्वितीया पर यमुना स्नान के लिए पहुंचती हैं। धर्म भाई जितेंद्र के साथ यमुना में डुबकी लगाते हुए उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।


छह बहनों के साथ अकोला से आए मोहन लाल
यमद्वितीया पर स्नान के लिए आए महाराष्ट्र के अकोला निवासी मोहनलाल भट्ल ने अपनी छह बहनों के साथ यमुना में डुबकी लगाई है। वह पहली बार इस पर्व पर मथुरा आए हैं। सभी बहनों ने एकसाथ मिलकर अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए यहां पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed