फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wrestling chaimpionship in mathura

प्रतिद्वंद्वी को चित करने में खूब लगाए दांव

Thu, 04 Feb 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 04 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
wrestling chaimpionship in mathura
जिला कुश्ती संघ की ओर से परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम के समीप आयोजित उत्तर प्रदेश जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के मुकाबले हुए। गुरुवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कार्य करना चाहिए। मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज में कुश्ती का इतिहास भगवान बलराम के समय से ही चला आ रहा है। इसके बाद फ्री स्टाइल के अंतर्गत 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेंद्र यादव, 60 किलोग्राम में दिनेश यादव, 74 किलोग्राम में सचिन राठी और 120 किलोग्राम में भारत चौधरी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वहीं ग्रीको रोमन के अंतर्गत 50 किलोग्राम में भूपेंद्र कुमार, 74 किलोग्राम में संजीव कुमार और 120 किलोग्राम में रोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजीव सोनकर, गौरव यादव, बबलू मलिक, ईश्वर यादव आदि द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, बलराम बाबा, मेघश्याम सिंह, यशवीर सिंह राघव, मथुरा संघ अध्यक्ष डा. हरिओम चतुर्वेदी, युवक मंगल दल के जिला प्रतिनिधि विष्णु पहलवान, डा. धर्मसिंह, गोविंद चतुर्वेदी, अशोक पहलवान, चंद्रमोहन चौधरी, हाकिम खलीफा, उमेश पहलवान, विनोद चतुर्वेदी, ओमप्रकाश, भगवत सिंह, धर्म सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed