फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wrestling Bouts Won by Pinning Opponents

Mathura News: प्रतिद्वंद्वियों को चित्त कर जीतीं कुश्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Bouts Won by Pinning Opponents
कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते संयोजक केहरी सिंह पहलवान। 
राया। नगला भीमा मार्ग पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर जीत हासिल की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ संयोजक केहरी सिंह पहलवान ने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में हसन पहलवान तिरवाया, विशाल ककरेटिया, गणेश पहलवान सिरिया नगला, सन्नी पहलवान सैमरा, रंजित पहलवान खजूरी, राम बढ़त कूमरपुर, मोनू तकीपुर ,अमन पहलवान मांट, कान्हा बसौली, शिवम् कारब, लक्ष्मन पहलवान कंजौली ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं चेतन गुडेरा और बैरागी अडींग, भोला करील और टल्ला कंजौली, गोपाल कारब और झुग्गा लौकेरा, कृष्णा अडींग और सूरज मिर्जापुर के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। अंतिम कुश्ती यूपी केसरी पहलवान हरिओम ने बिना लड़े जीती। इस मौके पर छोटे लाल, जगदीश सिंह, विपिन, अजित, मनीष, सचिन व सारस आदि उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका निहाल सिंह व नवल सिंह ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed