{"_id":"5818d71d4f1c1bc132436598","slug":"worship-time-of-bankevihari-temple-has-been-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा क्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा क्रम शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा राग सेवा का क्रम मंगलवार से शुरू हो गया। इसके तहत मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित के साथ ही सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की राग सेवा शीतकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाने लगी।
मंगलवार को मंदिर के पट सुबह 8:45 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। इसके बाद 8:55 पर सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी को रागभोग अर्पित किया गया और 12:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। 12:55 पर राजभोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए।
सायंकाल 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। 7:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। 8:00 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 8:25 पर शयन भोग आरती की गई।