{"_id":"e2ae936a19f92aa773a8d9ff7234e87f","slug":"world-bank-team-will-visit-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थलीय निरीक्षण के लिए आएगी विश्व बैंक की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थलीय निरीक्षण के लिए आएगी विश्व बैंक की टीम
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में कार्य क्षेत्र तय करने के बाद विश्व बैंक की टीम दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रही है। टीम यहां प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित किए गए राजकीय संग्रहालय सहित अन्य स्थलों का भ्रमण करेगी।
विश्व बैंक प्रो-पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत मथुरा के लिए 441 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुकी है। इस राशि का उपयोग 12 कार्य क्षेत्रों के लिए होगा। इसमें ब्रज की ब्रांडिंग, धर्म से जुडे़ विभिन्न व्यवसाय से संबद्ध लोगों का कौशल विकास, पुलिस और निकाय कर्मचारियों की ट्रेनिंग होनी है।
प्राचीन मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन का विकास कराया जाएगा। इसके अलावा राजकीय संग्रहालय को आधुनिक बनाने पर भी काम होगा। विश्व बैंक की टीम का नेतृत्व स्टेफनिया अबाकेरली करेंगे। यह टीम मथुरा से पहले आगरा का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
30 जनवरी को सड़क मार्ग द्वारा टीम के मथुरा पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। भ्रमण दौरान एमवीडीए, पर्यटन विभाग, नगर पालिका, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहेंगे। इस संदर्भ में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मथुरा भ्रमण के बाद यह टीम बनारस के लिए रवाना होगी।